फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन टिहरी ने मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली

नई टिहरी। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन टिहरी ने 13 सूत्री मांगों को लेकर सुमन पार्क से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। शिक्षको ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। संगठन के जिलाध्यक्ष एसएस पंवार और महामंत्री उम्मेद नेगी ने कहा कि शिक्षक लंबे समय ओपीएस बहाली, शिक्षकों को टीईटी अनिर्वायता से अवमुक्त रखने, 17140 की वसूली रोकने सहित 13 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग करते आ रहे हैं। शिक्षक मांगों को लेकर गत 1 मई से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों का निराकरण नहीं हो पा रहा हैं। बताया जूनियर प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक ने रैली को लेकर सोमवार को सामूहिक लिया है। मौके पर प्रदेश महामंत्री जगदीश सिंह खारोला,संरक्षक राकेश डोभाल, प्रकाशी सेमवाल, श्याम लाल आर्य, सुधा उनियाल, मनोहर चमोली, मोहन जोशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें