एक तरफ सरकार जी राम जी योजना के प्रचार प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ रही है वहीं दूसरी ओर पिछले नवंबर से अभी तक जी राम जी में कार्य कर रहे कर्मचारियों को वेतन तक नहीं मिल पाया है। सोमवार को प्रदेश के सबसे बड़े विकासखंड भिलंगना में जी राम जी कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी के साथ बैठक कर ज्ञापन सौंपा है। जिसमें गुरुवार 14 मई को होने वाली बीडीसी बैठक का बहिष्कार करेंगे और अगर तब भी समस्या का समाधान नहीं होता है तो उग्र आंदोलन करेंगे।