भिलंगना ब्लॉक के ग्राम पंचायत केमरियासोड़ में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण में शामिल होने के लिए चीनी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और उद्योगपति देव रतूड़ी अपने पैतृक गांव पहुंचे। रतूड़ी ने ‘मेरा गांव मेरा तीर्थ’ योजना के तहत केमरियासोड़ और सुनारगांव को गोद लिया है। वे दोनों गांवों को पर्यटन हब के रूप में विकसित करना चाहते हैं। गांवों के घरों को एक ही रंग में सजाया गया है। ग्रामीणों में रतूड़ी की पहल को लेकर उत्साह है।