केदारनाथ धाम अब बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। इस साल शुरू हुई सीजन की पहली बर्फबारी के बाद से एक बार फिर सोमवार दोपहर बाद मौसम खराब हो गया, जिसके बाद धाम में जमकर बर्फबारी हुई। 1 जनवरी से धाम में लगातार बर्फ गिर रही है। जिस कारण धाम का मौसम भी बेहद ठंडा हो गया है। लगातार तापमान में गिरावट के कारण मौसम माइनस में पहुंच चुका है। वहीं धाम में चलने वाले कार्य भी अब बंद हो गए हैं।