फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सरकारी स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान

विशाल कुमार Updated Sat, 11 Jul 2026 05:05 PM IST

बडकोट तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटियूं और राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोला बड़ेथ में शुक्रवार देर रात अज्ञात तत्वों ने तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। खिड़कियां तोड़कर विद्यालय में घुसे शरारती तत्वों ने जूनियर विद्यालय के कार्यालय में रखे दो स्मार्ट टीवी, प्रिंटर, सिंटेक्स टैंक समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। विद्यालय प्रशासन ने मामले की सूचना शिक्षा विभाग और पुलिस को दी, जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें