राजकीय उच्चमाध्यमिक विद्यालय, भीरी में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई गई।