फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद केदारघाटी में खिली धूप

Renu Saklani Updated Mon, 16 Mar 2026 11:31 AM IST

रविवार को हुई बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद सोमवार सुबह मौसम साफ होने पर केदारघाटी का मनमोहक दृश्य देखने को मिला। धूप निकलते ही घाटी का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया। तुंगनाथ, कार्तिक स्वामी और केदारनाथ के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को दोपहर को शुरू हुई बारिश रात भर तक होती रही। वहीं बारिश के साथ तेज हवाएं भी सुबह तक चलती रहीं। मौसम खुलने के बाद घाटी में ठंड बढ़ गई। इधर, बारिश के कारण जंगलों में लगी आग और चारों ओर फैली धुंध भी छंट गई है। जिससे लोगों ने राहत महसूस की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें