फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: केदारनाथ यात्रा से पहले जवाड़ी बाईपास पर फिर दौड़ेंगे वाहन, भूधंसाव से हुआ था तबाह

रुद्रप्रयाग। भूधंसाव से प्रभावित जवाड़ी बाईपास को यात्रा से पहले दुरुस्त कर दिया गया है। करीब 700 से 800 मीटर तक क्षतिग्रस्त हिस्से का डामरीकरण कर मार्ग को फिर से वाहनों के लिए तैयार किया गया है। पिछले साल बरसात के दौरान इस बाईपास को भारी नुकसान हुआ था और इससे लंबे समय तक यातायात प्रभावित रहा। अब केदारनाथ यात्रा को देखते हुए एनएच विभाग ने सिंकिंग जोन का अस्थायी ट्रीटमेंट कर मार्ग को सुचारु कर दिया है। हालांकि इस क्षेत्र में स्थायी ट्रीटमेंट का इंतजार अभी भी बना हुआ है। फिलहाल यात्रा सीजन को देखते हुए अस्थायी सुधार कर इसे आगामी यात्रा के लिए तैयार कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें