जनपद के तीनों ब्लॉकों में मंगलवार को असंगठित ग्राम प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जखोली ब्लॉक मुख्यालय में 74 प्रधानों ने, जबकि अगस्त्यमुनि ब्लॉक में 118 प्रधानों ने शपथ ग्रहण की। ग्राम प्रधानों को खंड विकास अधिकारी द्वारा शपथ दिलाई गई। इसी तरह ऊखीमठ और जखोली में भी शपथ से छूटे ग्राम प्रधानों को खंड विकास अधिकारियों द्वारा शपथ दिलाई गई। ग्राम प्रधानों को संवैधानिक अधिकार मिल गया है। जिससे वे अपने कार्य का बेहतर संचालन कर सकेंगे। शपथ के दौरान सभी प्रधान उत्साहित नज़र आए और उन्होंने ग्रामसभाओं में लंबित विकास कार्यों तथा नव निर्माण से जुड़े प्रकरणों को शीघ्र पूरा करने की बात कही। बीते तीन महीनों से कोरम पूरा न होने के कारण असंगठित प्रधान शपथ नहीं ले पा रहे थे।