रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर कॉलेज जवाड़ी में सोमवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी ने की। शिविर के दौरान कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने कहा कि जनजन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना है, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने सूचना एवं सेवा स्टॉल लगाए गए।