पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सुश्री नीहारिका तोमर के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री विकास पुण्डीर के पर्यवेक्षण में कोतवाली अगस्तमुनि परिसर में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण शांति समिति (Peace Committee) की बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक अगस्तमुनि, श्री गुमान सिंह द्वारा की गई। बैठक में क्षेत्र के स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों एवं पीस कमेटी के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।