जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने संबंधित सहायक परिवहन अधिकारी एवं पुलिस विभाग को सख्त हिदायत दी है कि ओवर लोडिंग एवं तेज रफ्तार के कारण कोई दुर्घटना न हो इस पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। साथ ही वाहनों के फिटनेस का भी नियमित रूप से परीक्षण, तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने एनएच और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन जो भी सड़कें हैं उन पर पड़ा मलबा है तो उसे हर हाल में अगले माह के प्रथम सप्ताह तक हटाना सुनिश्चित करें। वहीं स्लाडिंग जोनों में पड़ा मलबा, क्षतिग्रस्त दीवारों का कार्य, क्षतिग्रस्त पुस्तों का कार्य भी तत्काल करने को कहा । वहीं बीते साल जनपद में जो भी सड़क दुर्घटना घटित हुई है उन स्थानों पर दुर्घटना का स्पष्ट कारण का उल्लेख करें एवं घायल व्यक्तियों एवं मृतकों को उपलब्ध कराए गए मुआवजा की स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराने, दुर्घटना संभावित/ब्लैक स्पोट के सुधारीकरण व उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सड़क दुर्घटना में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी सीएचसी चिकित्सालयों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं उपकरण उपलब्ध रखने को कहा।