जनपद में इन दिनों वनाग्नि की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते दिनों रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र के बेलनी के समीप जंगल में लगी आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचा। वहीं शुक्रवार रात तिलवाड़ा और दुर्गाधार से सटे वन क्षेत्रों में भी आग भड़क उठी। पिछले कई दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे वन विभाग की चिंता बढ़ गई है। आग के कारण जंगलों से उठ रहा धुआं आसपास के इलाकों में धुंध के रूप में फैल रहा है, जिससे वातावरण पर भी असर पड़ रहा है। बारिश न होने और सूखे मौसम के कारण जंगलों में आग तेजी से फैल रही है।