फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: अगस्त्यमुनि में कांग्रेस महिला मोर्चा ने सरकार पर जताई नाराजगी, जानिए पूरा मामला

रविवार को अगस्त्यमुनि मैदान में जिला महिला मोर्चा समेत कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्यों ने केदारनाथ विधायक के कार्रवाई पर कड़ा एतराज जता कर प्रदेश सरकार के खिलाफ लामबंद हुए। प्रदेश कांग्रेस महिला मोर्चा की सचिव रजनी रावत ने केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल पर जबरन उनके आवास पर पुलिस बल भेजने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे महिलाओं को डराने-धमकाने की कार्रवाई बताते हुए निंदनीय करार दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि महिलाओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुलदीप कंडारी ने कहा कि पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रही है। कांग्रेस पीसीसी सदस्य दीपा देवी आर्य एवं सभासद उमा कैन्तुरा ने विधायक आशा नौटियाल के रवैये पर कड़ी आपत्ति जताई। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होने पर पार्टी आंदोलन करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें