उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार (राज्यमंत्री) ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े समस्त जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ वार्ता की। इस दौरान जिले के समस्त ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, जेष्ठ/कनिष्ठ प्रमुख और नगर निकायों के निर्वाचित सदस्यों ने बैठक में अपनी समस्याएं अध्यक्ष के सामने रखी। जनप्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण व मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, आवास, पर्यावरण मित्रों के लिए आवास व्यवस्था, जंगली जानवरों से फसल व पशुओं की क्षति, मानव–वन्य जीव संघर्ष से राहत, तथा हेली सेवाओं से उत्पन्न शोर के कारण स्कूलों में प्रभावित शिक्षण जैसी समस्याओं को बैठक में रखा।