फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग बस हादसा...लापता एक युवती का शव मिला, मृतकों की संख्या हुई पांच, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रेनू सकलानी Updated Sat, 28 Jun 2025 03:15 PM IST

उफनती नदी में जिंदगी की तलाश के लिए जद्दोजहद हो रही है। रेस्क्यू दल नदी के बढ़े जलस्तर और मटमैले पानी के बीच लापता लोगों की खोजबीन में जुटा है। इस दौरान शनिवार को यात्री वाहन हादसे में लापता आठ लोगों में से एक युवती का शव कीर्तिनगर के समीप मिला। युवती की शिनाख्त मौली सोनी के रूप में हुई है। हादसे में अब मृतकों की संख्या पांच हो गई है। बीते बृहस्पतिवार को ऋषिकेश-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के समीप एक यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वाहन में चालक और गाइड सहित कुल 20 लोग थे, जिमसें 18 लोग एक ही कुटंब-परिवार के थे और वह बदरीनाथ जा रहे थे। शुक्रवार को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जल पुलिस, फायर सर्विस, पुलिस, डीडीआरएफ के जवानों ने सुबह से घटनास्थल पर संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया। राफ्ट के सहारे अलकनंदा में जिंदगियों की तलाश करते रेस्क्यू दल को रतूड़ा के समीप एक शव मिला। शव को बरामद करते हुये पुलिस के सुपुर्द किया गया। उसकी शिनाख्त संजय सोनी (55) निवासी उदयपपुर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि तलाश अभियान जारी है। नदी के बढ़े जलस्तर और मटमैले पानी की वजह से दिक्कत हो रही है। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से श्रीनगर डैम तक निरंतर खोजबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि लापता को खोजने के लिए हरसंभव सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें