फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: नेत्र टेक्नीशियन के अभाव में जूझ रहा अगस्त्यमुनि का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

केदारघाटी की स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र शहीद भगवान सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि इन दिनों नेत्र विभाग में टेक्नीशियन के अभाव से प्रभावित है। अस्पताल में नेत्र टेक्नीशियन के बंद कमरे को देखकर दूर दराज से आए मरीजों को मायूस होकर निजी दुकानों की ओर जाना पड़ता है। स्वीकृत पद होने के बावजूद लंबे समय से नियुक्ति न होने के कारण आंखों की जांच के लिए आने वाले मरीजों को आवश्यक परीक्षण सुविधा नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निजी दुकानों और क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। आपदा के समय क्षेत्र की जीवनरेखा साबित हुआ यह अस्पताल अब बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें