फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: तिलवाड़ा चौकी के पास शराब से भरे ट्रक बीते 15 दिन से एनएच पर खड़े

तिलवाड़ा चौकी के समीप एनएच पर बीते दो सप्ताह से अधिक दिनों से शराब से भरे ट्रक एनएच पर खड़े हैं। इन ट्रकों में मौजूद शराब को एफएलटू में स्टोर होना था, मगर गोदामों के खाली न होने से यह शराब बिना सुरक्षा के ट्रकों में एनएच पर मौजूद हैं। ऐसे में ट्रक चालकों को भारी परेशानी और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पंद्रह दिनों से वे रात खुले आसमान के नीचे गुजारने को मजबूर हैं। इधर, गोदामों में जगह न होने और स्टॉक भरे रहने के बाद भी क्षमता से अधिक शराब मंगाया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। शराब से लदे ट्रक चालकों का कहना है कि उन्हें खड़े होते हुए 15 दिन बीत चुके हैं, ऐसे में वे एनएच पर ही रात गुजारने को मजबूर हो रहे हैं। साथ ही घर से भी लगातार फोन आ रहे हैं जिसका जवाब उनके पास नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें