फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रनाथ महोत्सव 2026 का आगाज, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर सांस्कृतिक रैली का किया शुभारंभ

जनपद रुद्रप्रयाग के पौराणिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक रुद्रनाथ महोत्सव 2026 का आज भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर नगर क्षेत्र में आयोजित भव्य सांस्कृतिक रैली ने जनमानस का विशेष ध्यान आकर्षित किया। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर आयोजित रैली पेट्रोल पंप तिराहा से प्रारंभ होकर गुलाबराय मैदान तक निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, महिला मंगल दल, युवा मंगल दल, स्थानीय कलाकार एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक परिधानों एवं सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक देखने को मिली। रैली के दौरान ढोल-दमाऊ, रणसिंगा एवं मसकबीन जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों पर आकर्षक सांस्कृतिक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इन झांकियों में भगवान शिव के रुद्र अवतार सहित जनपद की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का सजीव चित्रण किया गया, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें