फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक चैंपियनशिप ट्राफी का ऊखीमठ में आज हुआ शुभारंभ

अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ के खेल मैदान में विधायक चैंपियनशिप ट्राफी खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं के लिए केदारनाथ विधानसभा के 11 न्याय पंचायतों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन के साथ शुरू हुए खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर मार्चपास्ट की सलामी ले कर की। युवा कल्याण, शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शुभम प्रथम, अनीष द्वितीय एवं ध्रुव तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में आयुष राणा प्रथम, आदित्य द्वितीय एवं हर्षित तृतीय स्थान पर रहे। विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि सरकार शिक्षा के साथ युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए हर विधानसभा में ऐसे आयोजन कर रही है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्योति बिष्ट ने बताया कि चार दिवसीय इस आयोजन में खेलकूद की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रमोहन उखियाल ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें