अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि की मरीन ड्राइव पर एक बार फिर अराजक तत्वों ने सार्वजनिक संपत्ति को निशाना बनाया है। पुराना देवल क्षेत्र में सड़क किनारे लगी छह लाइटों को तोड़कर मंदाकिनी नदी में फेंक दिया गया। घटना देर रात की बताई जा रही है और पूरी करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। अधिशासी अधिकारी निकिता भट्ट ने बताया कि रविवार देर रात पांच से छह लोग मरीन ड्राइव से होकर गुजर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत द्वारा लगाई गई लाइटों को उखाड़कर नदी में फेंक दिया। इससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।