जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में मेघा इंजीनियरिंग एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, सुमेरपुर में आपदा प्रबंधन, लाइफ सेफ्टी एवं जनजागरूकता पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर सीमा परमारद्वारा आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण, त्वरित राहत-बचाव कार्य तथा जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान क्षेत्र में संभावित एवं विद्यमान प्राकृतिक आपदाओं, आपदा से पूर्व तैयारी, आपदा के दौरान एवं आपदा पश्चात की जाने वाली कार्यवाही समेत प्राथमिक उपचार, सीपीआर, स्ट्रेचर बनाना, आग से बचाव के उपाय, जंगली जानवरों से सतर्क रहने के तरीके, बाढ़ से बचाव, आपातकालीन स्थिति में किए जाने वाले आवश्यक कदमों सहित बेसिक उपकरणों की जानकारी दी गई। साथ ही जनपद व राज्य स्तर के आपातकालीन टोल फ्री नंबरों, सुरक्षित स्थानों एवं निकासी मार्गों की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्मिकों को ‘भू-देव’ एप की जानकारी देते हुए एप डाउनलोड कराया गया।