केदारनाथ धाम यात्रा 2026 को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था एवं अनाधिकृत गतिविधियों को रोकने के लिए प्रशासन पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है।