केदारनाथ धाम स्थित भकुंट भैरव मंदिर में जूते पहने एक व्यक्ति के मूर्ति को स्पर्श करने और वहां दानपात्र से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। रुद्रप्रयाग पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि मामले में पुलिस ने संबंधित व्यक्ति की पहचान मजदूर के रूप में की है। जो धाम में चल रहे पुनःनिर्माण कार्य में एक कंपनी का मजदूर है। पुलिस ने मजदूर और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।