फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग के तीनों विकासखंडों में 17 दिसंबर को किसान दिवस

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन द्वारा आगामी 17 दिसंबर को जनपद के तीनों विकासखंडों में सुबह 11 बजे किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के द्वारा किसानों को कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी आदि क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, विभागीय योजनाओं तथा तकनीकी जानकारी दी जाएगी। साथ है आजीविका और उत्पादन क्षमता को और सुदृढ़ करने के बारे में बताया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी विभागों से अपनी-अपनी योजनाओं का विस्तृत विवरण किसानों को उपलब्ध कराने तथा किसानों द्वारा दी जाने वाली समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन ने बताया कि किसान दिवस किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिले के अगस्त्यमुनि, जखोली, ऊखीमठ विकासखंडों में कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने जनपद के समस्त कृषक भाइयों एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें