फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से साबिर पाक दरगाह परिसर में जलभराव, अकीदतमंदों ने जताई नाराजगी

भारी बारिश के बाद साबिर पाक दरगाह परिसर, बाजारों और आसपास के खाली प्लॉटों में जलभराव हो गया। दरगाह के अंदर पानी भरने से अकीदतमंदों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि समय पर नालों की सफाई नहीं होने और अतिक्रमण के कारण हर साल ऐसी स्थिति बनती है। जलभराव की सूचना पर साहिबजादा शाह यावर अली एजाज साबरी समेत अन्य अकीदतमंद दरगाह पहुंचे और मजार शरीफ की ओर पानी जाने से रोकने के लिए गेटों के पास रेत से भरे कट्टे लगाए। सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी ने बरसात से पहले जल निकासी की स्थायी व्यवस्था, नालों की नियमित सफाई और अतिक्रमण हटाने की मांग की। वहीं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने दरगाह प्रबंधन को नालों की सफाई कराने और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें