भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय सचिव तालिब के पुत्र पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटनास्थल की वीडियो पुलिस के कब्जे में है। हमलावरों की तलाश को संभावित ठिकानों पर पुलिस की दबिश जारी है। मामला आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।