रुड़की के जोरासी गांव में संरक्षित पशु पकड़े जाने के मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी न होने से नाराज हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शनिवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान हिंदू संगठन के लोग कोतवाली परिसर में ही जमीन पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस मकान में संरक्षित पशु का मांस मिला था वह जमीन भी मंदिर की है। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमीन की पैमाइश और मकान के ध्वस्तिकरण कारण न होने होने पर गांव में महापंचायत करने की चेतावनी दी है। वहीं सूचना मिलते ही किसी और रुड़की नरेंद्र पंत मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी। इसके अलावा जो आरोपी फरार हैं उनकी भी जल्दी कर गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं प्रशासन ने मामला तूल पकड़ते देखते हुए जिस मकान में संरक्षित पशु का मांस बरामद हुआ था उसकी पैमाइश काम शुरू कर दिया है। सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं आश्वासन के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कोतवाली से वापस लौट गए।