फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रुड़की में अग्निवीर परीक्षा आज...भर्ती केंद्र के पास की गई बैरिकेडिंग, पुलिस और सेना का कड़ा पहरा

रुड़की में आज अग्निवीर परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में युवा पहुंचे हैं। पुलिस और सेना की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भर्ती परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए बैरिकेडिंग की गई है। बिना बैरिकेडिंग के कोई भर्ती केंद्र के अंदर नहीं जा पाएगा। उधर, हुड़दंग करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस अधिकारी भर्ती प्रक्रिया का रोजाना पल-पल का अपडेट भी लेंगे। 11 से 21 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती परीक्षा चलेगी। इसमें कई प्रदेशों के युवा प्रतिभाग करेंगे। युवाओं की भारी भीड़ आने के चलते पुलिस-प्रशासन ने यातायात रूट प्लान समेत पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। युवाओं के रहने की भी व्यवस्था की गई है। भर्ती केंद्र में एंट्री के लिए खास इंतजाम किए गए हैं ताकि व्यवस्था न बिगड़ पाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें