फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऋषिकेश लक्कड़ घाट के पास नदी का जलस्तर बढ़ने फंसे तीन लोग, एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

जिला देहरादून- श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत लक्कड़ घाट के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से तीन लोग फंस गए। एसडीआरएफ ने तीनों लोगों का सकुशल रेस्क्यू किया है। देर रात्रि पुलिस चौकी श्यामपुर द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गई कि श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत में नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण लक्कड़घाट में बकरी चराने के लिए गए तीन व्यक्ति नदी के बीच बने टापू पर फंस गए हैं। सूचना पर मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे व नदी के तेज बहाव से तीनों व्यक्तियों व उनकी 55 बकरियों को सकुशल निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें