फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 दुकानों के आगे बने शेड हटाए, ऋषिकेश नगर निगम प्रशासन की कार्रवाई

नगर निगम ऋषिकेश की ओर से बस अड्डा फेस दो में 36 दुकानों के आगे बने शेड को हटाने का काम शुरू किया गया है। करीब तीन साल पहले स्थानीय ट्रांसपोर्टरों भोला दत्त जोशी और अन्य ने यहां पर दुकानों के आगे बने शेड को हटाने के लिए नगर निगम प्रशासन से शिकायत की थी। नगर निगम ने व्यापारियों को नोटिस देकर अतिक्रमण नहीं हटाया। उसके बाद ट्रांसपोर्टर भोला दत्त जोशी और अन्य ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की। अब नगर निगम प्रशासन की ओर से दुकानों के आगे बने शेड को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। ट्रांसपोर्टरों का आरोप था कि इस क्षेत्र में नगर निगम की ओर से आवंटित पक्की दुकानों के आगे शेड बनाए गए हैं। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। नगर निगम अतिक्रमण हटाने के लिए बिना पुलिस बल के मौके पर पहुंचा है। विरोध होने पर मौके पर पुलिस बल बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें