फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: कोतवाली से 100 मीटर दूर मेडिकल स्टोर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पुलिस की नाक के नीचे चोरों ने एक मेडिकल स्टोर को निशाना बनाते हुए करीब 20 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने कोतावली से मात्र 100 मीटर की दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। देहरादून रोड पर राजकीय उपजिला चिकित्सालय के सामने भारत भूषण कोठारी का मेडिकल स्टोर है। सोमवार रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह पड़ोसी दुकानदार ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी दुकान का शटर खुला हुआ है। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि चोरों ने जैक की मदद से शटर को ऊपर उठाकर दुकान में प्रवेश किया था। दुकान के अंदर रखे गल्ले से चोर करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति पहले दुकान के अंदर घुसता दिखाई दे रहा है। उसने गल्ला खोलकर नकदी निकाली और फिर बाहर खड़े अपने साथी को अंदर बुला लिया। इसके बाद दूसरा व्यक्ति थैले में नकदी भरकर फरार हो गया। फुटेज में बगल की दुकान के बाहर एक संदिग्ध व्यक्ति भी सोता हुआ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले त्रिवेणी घाट चौकी के सामने भी इसी तरह की चोरी की घटना हुई थी। उस मामले में भी चोर वारदात से पहले काफी देर तक दुकान के बाहर सोए रहे थे और बाद में चोरी को अंजाम दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें