एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने नियमित चेकिंग के दौरान कार की टक्कर से घायल एसआई रघुवीर कपरवान का हाल चाल पूछा। एसआई कपरवान जौलीग्रांट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हैं। एसएसपी ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।बीते 21 फरवरी की रात्रि में डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को हरिद्वार की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने मौके पर चेकिंग कर रहे एसआई रघुवीर कपरवान को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिन्हें मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उपचार के लिए हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट भर्ती कराया था। सोमवार को एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने हिमालयन अस्पताल पहुंचकर घायल एसआई कपरवान का उपचार कर रहे डाक्टरों से वार्ता कर उनसे उनके स्वास्थ के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की । वहीं एसआई कपरवान से उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें व उनके परिजनों को बेहतर उपचार के लिये हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।