उत्तराखंड रोडवेज की नई बसों की गुणवत्ता पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। ताजा मामला श्रीनगर डिपो का है, जहां चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली नई बस के आपातकालीन द्वार और डिग्गी के लॉक पहले ही दिन जवाब दे गए। आलम यह है कि यात्रियों की सुरक्षा को ताक पर रखकर डिपो प्रशासन दरवाजों को डोरी से बांधकर बस का संचालन करने को मजबूर है।