फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: कांग्रेस ने किया वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान का एलान, मतदाता सूची की होगी जांच

ढालवाला। नगर पालिका मुनि की रेती के सभागार में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार पर निर्वाचन आयोग के दुरुपयोग और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को देशव्यापी स्तर पर आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। इस अभियान के तहत ब्लॉक स्तर के प्रदर्शनों के बाद चौपालें आयोजित कर मतदाता सूची की जांच की जाएगी और लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिसको लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक अमित सिहाग के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित बैठक में अमित सिहाग ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के घटक दल इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग की। उन्होंने मतदाता सूची के एसआईआर में खामियों और बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जाने पर भी सवाल उठाए। आगामी दिनों में चौपालों के जरिए मतदाता सूची की जांच की जाएगी। बूथ स्तरीय बीएलओ सूचियों की पड़ताल करेंगे और जिन लोगों के नाम गलत तरीके से काटे जाने की शिकायत होगी, उनकी बात भी चौपालों में उठाई जाएगी। इसके साथ ही जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें