ग्राम पंचायत प्रतीत नगर, गौहरीमाफी, रायवाला और खांड गांव के ग्रामीणों को जल्द ही रेलवे फाटक की समस्या से निजात मिल सकती है। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रायवाला रेलवे फाटक पर फलाई ओवर बनाए जाने की बात संसद में रखी। उन्होंने कहा रेलवे फाटक बंद होने से रायवाला छावनी के साथ-साथ हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। रायवाला रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बनाए जाने का मुद्दा अब संसद मैं भी छाया रहा। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रायवाला रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर बनाए जाने के मुद्दे को संसद में प्रमुखता से रखा। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आगामी 2027 में कुंभ मेले का आयोजन होना है। कुछ जगह पर रेलवे ओवर ब्रिज न होने के चलते यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है। जिसको देखते हुए कुछ स्थानों पर रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार देहरादून रेल लाइन पर रायवाला रेलवे स्टेशन पर फ्लाई ओवर बनाया जाना बेहद जरूरी है। रेलवे फाटक बंद होने के चलते रायवाला छावनी, ग्राम पंचायत प्रतीत नगर रायवाला गौहरी माफी और खांड गांव के हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। रायवाला रेलवे फाटक बंद होने से भाई लोग प्रभावित हो रहे हैं।