फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पुल की मांग पर 40 किमी दूर पहुंची क्वारबन की महिलाएं, दिया धरना

पिथौरागढ़ जिले में बेलतड़ी-क्वारबन सड़क पर पुल निर्माण की मांग पर क्षेत्र की महिलाएं भी 40 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पहुंची और धरना दिया। कहा कि सड़क पर बगैर पुल के वाहनों की आवाजाही कैसे होगी सरकार को इसका जवाब देना होगा। धरने पर बैठे विधायक मयूख महर ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। क्वारबन के ग्रामीण चौथे दिन भी पुल की मांग पर कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर डटे रहे। गांव की महिलाएं भी कलक्ट्रेट पहुंची और धरना दिया। उन्होंने कहा कि बमुश्किल उनके गांव तक सड़क पहुंची। उम्मीद थी कि अब बीमारों और गर्भवतियों को डोली के सहारे अस्पताल नहीं पहुंचाना होगा। ऐसा नहीं हो सका है। गांव तक सड़क तो बनाई गई लेकिन गधेरे में पुल न होने से इसका कोई औचित्य नहीं है। सड़क बनने के बाद भी हालात जस के तस हैं। कहा कि अब वे सरकार और प्रशासन की झूठी बातों में नहीं आएंगी। जब तक सड़क पर वाहनों का संचालन नहीं होगा वह घर का कामकाज छोड़कर आंदोलन पर डटी रहेंगी। वहीं धरने पर बैठे विधायक मयूख महर ने कहा कि सूत्रों से मालूम चला है कि अब विभाग नई सड़क के लिए सर्वे कर रहा है। कहा कि उनका इस बात से कोई लेना-देना नहीं है। सिर्फ गांव तक सड़क और इस पर वाहनों का संचालन होना आंदोलन का एकमात्र उद्देश्य है। गांव तक वाहन पहुंचने तक आंदोलन जारी रहेगा। वह ग्रामीणों का हर मोर्चे पर साथ देंगे। पूर्व सैनिक संगठन ने भी क्वारबन के ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया। कहा सड़क हर ग्रामीण का हक है। पूर्व सैनिक इस लड़ाई में ग्रामीणों के साथ हैं। धरना देने वालों में रेनू, सुधा सौन, माया देवी, तुलसी देवी, दीपा देवी, लक्ष्मी मेहता, लीला बिष्ट, निर्मला देवी, अंजलि ऐर, हेमा रावत, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें