पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा और मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट में बाइक रैली निकाली। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि तीन साल में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। पिथौरागढ़ में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सेवा, सुशासन और विकास के नारों के साथ एपीएस तिराहे से कुमौड़ होते हुए नगर में बाइक रैली निकाली। दर्जा मंत्री गणेश भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व प्रदेश और पिथौरागढ़ में काफी विकास कार्य हो रहे हैं। इनका लाभ जनता को मिल रहा है। रैली में मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरीश रावत, सुरेंद्र गिरि, कमल लुंठी, मनोज पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, मेयर कल्पना देवलाल, जिपं प्रशासक दीपिका बोहरा समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। उधर गंगोलीहाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में बाइक रैली के जरिए सरकार के तीन साल की उपलब्धियों की जानकारी दी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यकर्ता लोनिवि विश्राम गृह में एकत्र हुए और वहां से नगर में रैली निकाली। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष विमल रावल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजेश मेहता, भगवान डोभाल, कृष्णा बोरा, रमेश बोरा, राकेश पाठक, हरीश दुर्गापाल, पंकज कोठारी, ललित मोरा, निहाल नेगी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।