फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई की सड़कों की तकनीकी जांच हो, ग्राम्य विकास विभाग के सचिव को भेजा पत्र

राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष गणेश सिंह भंडारी ने पिथौरागढ़ और डीडीहाट विधान सभा में पीएमजीएसवाई के सड़क निर्माण कार्यों की तकनीकी जांच की मांग की है। उन्होंने इसके लिए जांच समिति गठित करने के लिए ग्राम्य विकास विभाग के सचिव को पत्र लिखा है। दायित्वधारी भंडारी ने पत्र में कहा कि पिथौरागढ़ और डीडीहाट विधान सभाओं में पीएमजीएसवाई के जो भी कार्य चल रहे हैं और पूरे हो चुके हैं उनको लेकर क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों की ओर से कई बार खराब गुणवत्ता के विषय में शिकायतें मिल रही हैं। उनकी ओर से भी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करने के बावजूद विभाग की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ है। जिन कार्यों को लेकर सरकार की वाहवाही होनी चाहिए थी खराब गुणवत्ता के कारण विभाग और सरकार की आलोचना हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें