पिथौरागढ़ जिले के राइंका पीपली को क्लस्तर विद्यालय छड़नदेव में विलय करने का विरोध शुरू हो गया है। अभिभावकों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और आदेशों को रद्द करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को संघ ने अध्यक्ष पदम सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे अभिभावकों ने कहा कि राइंका पीपली की स्थापना 1971 में हुई थी और यह इंटर कालेज पूरे क्षेत्र का सबसे पुराना विद्यालय है। इस इंटर कालेज में सीमांत के विद्यार्थियों के साथ ही नेपाल के छात्रों ने भी शिक्षा ग्रहण की है। राइंका पीपली को अब क्लस्टर विद्यालय राइंका छड़नदेव में सम्मलित किया जा रहा है। अभिभावकों ने कहा कि वर्तमान में पीपली में 120 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। राइंका पीपली से छड़नदेव लगभग 15 से 16 किलोमीटर दूर है।