फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: सतगढ़ गांव से शुरू हुआ मेरी चेली म्यार घरै पछ्याण अभियान

गायत्री जोशी Updated Wed, 25 Feb 2026 03:42 PM IST

पिथौरागढ़ में अब हर घर कि चेली का नाम लै पछ्यांण होलि। यानि सीमांत जिले में अब हर घर बेटी या महिला के नाम से पहचाना जाएगा। कनालीछीना विकासखंड के सतगढ़ गांव से मेरी चेली म्यार घरै पछ्यांण अभियान का शुभारंभ हुआ है। डीएम ने गांव पहुंचकर बेटियों के घरों में उनके नाम की पट्टिका लगाईं। सतगढ़ गांव में मेरी चेली म्यार घरै पछ्यांण का शुभारंभ डीएम आशीष कुमार भटगांई, ग्राम प्रधान अंजू कापड़ी, पूर्व प्रधान सावित्री कापड़ी, परियोजना अधिकारी बाल विकास डॉ. निर्मल बसेड़ा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। डीएम ने कहा कि इस पहल से महिला सशक्तीकरण के साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को बल मिलेगा। इस पहल के तहत जिले के हर घर को बेटी या महिला के नाम से पहचान मिलेगी। प्रशासन और बाल विकास विभाग के सहयोग से हर घर की बेटी या महिला के नाम की पट्टिका बनेंगी। उन्होंने गांव की बेटियों को उनके नाम की पट्टिका भेंट की और कई घरों में पहुंचकर इन्हें खुद चस्पा किया। महिलाओं ने डीएम सहित अन्य अधिकारियों का स्वागत करते हुए इस पहल को सराहा। सभी ने बेटी बचाने और बेटी पढ़ाने की शपथ भी ली। इस मौके पर राजेंद्र कापड़ी, कैलाश कापड़ी, दीपक कापड़ी, भुवन कापड़ी, गणेश दत्त सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें