फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: काली नदी की तेज लहरों के बीच विद्यार्थियों ने सीखी राफ्टिंग की बारीकियां

हीरा मेहरा Updated Thu, 13 Nov 2025 05:13 PM IST

पर्यटन विभाग की तरफ से पिथौरागढ जिले के 15 विद्यार्थियों ने काली नदी की तेज लहरों के बीच रिवर राफ्टिंग की बारीकियां सीखीं। जौलजीबी से पंचेश्वर तक रिवर रन कर विद्यार्थी रोमांचित हुए। जौलजीबी में रिवर राफ्टिंग का शुभारंभ एसडीएम धारचूला जितेंद्र वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि काली और गोरी नदी में रिवर राफ्टिंग की अपार संभावनाएं हैं। इस साहसिक पर्यटन को बढ़ाया देने से रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकते हैं। राफ्टिंग और कयाकिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में राफ्टिंग से पूर्व विद्यार्थियों ने नदी किनारे सफाई अभियान भी चलाया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इसके बाद विद्यार्थियों ने जौलजीबी से हंसेश्वर तक रिवर रन किया। प्रशिक्षकों ने इन्हें राफ्टिंग की बारीकियां बताईं। प्रशिक्षण देने वालों में मनोहर सिंह ऐरी ,राजेंद्र सिंह ,पदम सिंह, दमन, राहुल गोस्वामी, नवल गुरुरानी, नरेंद्र सिंह शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें