फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों से की मुलाकात

पिथौरागढ़ जिला भ्रमण पर पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री ने पूर्व सैनिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानीं। पूर्व सैनिकों ने जिले में स्थापित पर्यावरण बटालियन की दो कंपनियों को राजस्थान भेजने का विरोध किया। कहा कि ऐसा करना सीमांत जिले के पर्यावरण के साथ ही पूर्व सैनिकों के रोजगार पर कुठाराघात है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी पूर्व सैनिक संगठन के सम्मान स्थल पर पहुंचे। संगठन ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने पूर्व सैनिकों से एकजुट होकर देश और प्रदेश की तरक्की के साथ ही समाज के प्रति अपने दायित्व निभाने की अपील की। उन्होंने सैनिक मिलन केंद्र के निर्माण की भी घोषणा की। पूर्व सैनिकों ने मंत्री के समक्ष पर्यावरण बटालियन की दो कंपनियों को राजस्थान भेजने पर आपत्ति जताई और इस पर उचित निर्णय लेने की मांग की। मंत्री ने पूर्व सैनिकों को मामले का उचित हल निकालने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एसडीएम मनजीत सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुरेंद्र वल्दिया, ललित सिंह, दिवाकर सिंह, गिरधन सिंह, प्रदीप सिंह, हयात सिंह सहित कई पूर्व सैनिक शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें