फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शराब की दुकान के विरोध में गरजे युवा, प्रशासन पर लगाए आरोप

पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना विकासखंड के पीपली में सरकारी शराब की दुकान खुलने के विरोध में क्षेत्र के युवा 50 किमी दूर कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के पास अस्पताल, गैस गोदाम सहित जनहित में उपयोगी संस्थान खोलने के लिए बजट नहीं है। क्षेत्र के युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने के लिए शराब की दुकान खोलने को बजट की कमी नहीं है। पीपली के युवाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि पूर्व में शासन-प्रशासन से क्षेत्र में गैस गोदाम खोलने की मांग की गई लेकिन आबादी कम होने का हवाला देकर इससे हाथ पीछे खींच लिए। इंटर कॉलेज में विज्ञान के शिक्षक तैनात करने की मांग की गई तो छात्रसंख्या कम होने की बात की गई। कहा नेपाल सीमा से लगे पीपली क्षेत्र में अस्पताल न होने से मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं। सरकार से कई बार यहां अस्पताल खोलने की मांग की गई लेकिन बजट न होने का हवाला दिया गया। सरकार जनहित के कामों से किनारा कर रही है लेकिन शराब की दुकान जरूर खोल दी गई है। युवाओं ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान चलाकर शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू सहित अन्य नशे का सामान बेचने पर प्रतिबंध है लेकिन पीपली में इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल से 50 मीटर दूर शराब की दुकान खोल दी गई है। इस दौरान युवाओं ने शराब की दुकान बंद करने की मांग पर डीएम को ज्ञापन भी दिया। चेतावनी देते हुए कहा यदि शराब की दुकान बंद नहीं हुई तो क्षेत्र का हर युवा, महिला, बुजुर्ग कलक्ट्रेट के बाहर अनशन शुरू करेगा। प्रदर्शन करने वालों में मनोज सिंह भंडारी, सूरज सिंह, गोकुल कुमार, कुनाल बिष्ट, सोनू पोखरिया, नरेश, कमल, विनीत धामी, विरेंद्र सिंह कन्याल, कमलेश कठायत, मनोज कठायत आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें