फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सरसंघ चालक मोहन भागवत सीमांत जिले पिथौरागढ़ के दौरे पर पहुंचे, चार दिन तक यहीं करेंगे प्रवास

राष्ट्रीय स्वयं सेवक के सरसंघ चालक डॉ. मोहन मधुकर राव भागवत शनिवार की शाम इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से दिल्ली से पंतनगर पहुंचे। यहां उन्होंने अल्पाहार लिया और 20 मिनट बाद सड़क मार्ग से चंपावत के लिए रवाना हो गए, जहां से वह पिथौरागढ़ जाएंगे। इस दौरान मीडिया को दूर रखा गया। डॉ. भागवत सीमांत जिले पिथौरागढ़ में चार दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। साथ ही वह सभी जिला प्रचारकों व वरिष्ठ प्रचारकों के साथ संवाद भी करेंगे। इसके अलावा वह जनमानस के साथ वर्तमान की शाखा मिलन व मंडली संघ कार्य के विस्तार के साथ ही पंच परिवर्तन स्वदेशी, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर भी चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें