फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत: राजस्व कर्मियों ने तहसील परिसर में किया विरोध प्रदर्शन, सरकार से मांगों पर शीघ्र वार्ता की मांग

चंपावत जिले में राजस्व सेवक संघ के जिलाध्यक्ष पुष्कर नाथ गोस्वामी के नेतृत्व में तहसील परिसर में राजस्व कर्मियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ठोस वार्ता नहीं की तो मानसून सीजन व निकट भविष्य में पंचायत चुनाव पर भी इसका असर दिखेगा। वहां सुनील महरा, कौशल चंद्र पुनेठा, चंद्रशेखर पंत, विनोद देव, नवल जोशी, गोविंद मथेला, कुमारी साहिब, हिना, सपना ओली, पवन जुकरिया शामिल रहे। लोहाघाट में तहसील परिसर में राजस्व निरीक्षक महेंद्र सिंह चौड़िया के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। वहां राजस्व निरीक्षक राजेंद्र नाथ, छत्तर सिंह बोहरा, ऋषभ कुमार, अनुज उप्रेती, नीरज कुमार, दीपा सामंत, कुसुम गोस्वामी, ललित प्रसाद, मनोज नाथ, अंकिता खाती, शिवम खोलिया आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें