फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: मंदिर की भूमि पर कर दिया अतिक्रमण, हटाने की मांग पर कलक्ट्रेट पहुंचे लोग

हीरा मेहरा Updated Wed, 04 Jun 2025 05:16 PM IST

प्रदेश में जमीनों पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण करने के मामले हर रोज सामने आ रहे हैं। भदेलवाड़ा क्षेत्र के लोगों ने भी मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए इसे हटाने की मांग की है। क्षेत्र के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया। कहा मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया जा रहा है। पूर्व में भी शिकायत कर इसे हटाने की मांग की गई थी। इसे गंभीरता से नहीं लिया गया इससे अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं। भदेलवाड़ा क्षेत्र के लोगों ने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मोहन चंद्र भट्ट के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि चंद्रभागा पुल के पास स्थित शिव मंदिर जिले के लोगों की आस्था का केंद्र है। 80 साल प्राचीन इस मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण जारी है। भू माफियाओं ने भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया है। यहां तक कि जमीन पर कब्जा करने के लिए पीपल के पेड़ को नुकसान पहुंचाते हुए पॉलीहाउस भी लगा दिए गए हैं। लंबे समय से अतिक्रमण हटाने की मांग को प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है। ऐसे में अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार मंदिर की भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। चेतावनी देते हुए कहा जल्द प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर सीमांकन करते हुए इसमें सुरक्षा दीवार नहीं लगाई तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में पूरन चंद्र तिवारी, डीएस नगरकोटी, हरीश तिवारी, भवानी दत्त तिवारी, केसी पंत, चंद्रशेखर जोशी, डिगर सिंह बिष्ट, दीपक सिंह, त्रिलोक बिष्ट सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें