फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: लोगों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, छतों पर झूलते बिजली के तारों से मुक्ति की मांग

पिथौरागढ़ नगर के दौला क्षेत्र के लोगों ने घरों की छतों में झूलते बिजली के तारों से मुक्ति दिलाने की मांग पर डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि झूलते तारों से खतरा बना हुआ है। ऐसे में कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। दौला के लोग महिला कांग्रेस अध्यक्ष भावना नगरकोटी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व घरों की छतों में झूलते बिजली के तारों हटाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब तक इनसे मुक्ति नहीं मिली है। कहा कि घरों की छतों और पेड़ों से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से खतरा बना हुआ है। लोग अपनी छतों में भी नहीं जा पा रहे हैं। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में अन्जुम आरा, रईसा बानो, सपना आर्या, विनीता महर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें