थर्टी फर्स्ट और नए साल का जश्न मनाने के लिए पिथौरागढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। मंगलवार सुबह से ही पर्यटकों के अलावा स्थानीय युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह नजर आया।पिथौरागढ़ के चंडाक रोड स्थित वरदानी मंदिर में सुबह से ही युवाओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। जिला मुख्यालय के चंडाक, मोस्टामानू आदि स्थानों पर भी काफी भीड़भाड़ रही। इसके अलावा बेड़ीनाग के चौकोड़ी और मुनस्यारी में पर्यटकों की विशेष चहल पहल रही। मुनस्यारी का बेटुलीधार पयर्टकों से गुलजार है। विभिन्न पर्यटक स्थलों पर संचालकों की ओर से पर्यटकों के लिए स्थानीय व्यंजन सहित तमाम प्रबंध किए हैं।