पांच साल से बंद आदिचौरा-हुनेरा सड़क को खोलने की मांग पर डीडीहाट की ज्येष्ठ प्रमुख प्रीति बोरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एडीएम योगेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च कर यह सड़क बंद है। सड़क बनने के बाद भी ग्रामीण पैदल सफर करने के लिए मजबूर हैं। बीमारों और गर्भवतियों के लिए सिर्फ डोली सहारा बनी है। चेतावनी देते हुए कहा जल्द सड़क नहीं खुली तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।